Home / अपना वोट अपने हिसाब से दे: मौलाना राबे हसन नदवी

अपना वोट अपने हिसाब से दे: मौलाना राबे हसन नदवी

Spread the love

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी ने एक लिखित बयान जारी करते हुए लोगो को उनका वोट खुद इस्तिमाल करने की सलाह दी है मौलाना राबे हसन नदवी ने कहा देश मे लोकतांत्रिक व्यवस्था है और हर किसी को अपना वोट अपने समझ के हिसाब से देने का हक़ है ।
इसके लिए किसी को बाध नहीं किया जा सकता है ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड किसी भी राजनैतिक पार्टी का समर्थन नहीं करता है.लोगो को पूरा हक़ है अपने हिसाब से अपना वोट दे.तो वही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के मिम्बर मौलाना सज्जाद नोमानी ने एक बयान मे लोगो से कहा की वोट सोच समझ कर डाले और अपने इलाके के सबसे अच्छे और सही इंसान को वोट दे ताकि आपकी दिक्कतों को दूर हो सके.
इसी सम्बन्ध मे कुछ दिन पहले मौलाना सलमान हुसैन नदवी का एक वीडियो जारी कर ओवैसी की पार्टी को समर्थन की बात कही थी मौलाना ने प्रदेश के मुसलमनो से ओवैसी की पार्टी को 2022 मे वोट देने की बात कही थी.

मुसलमानो को राजनैतिक दल बनाने की ज़रूरत

अल- इमाम -वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान हसन ने देश के सभी बड़े मौलानाओ और बड़े मुस्लिम संस्थाओ से एक राजनैतिक दल बनाने की बात कही इमरान हसन ने कहा की हमारी हालत जब तक नहीं सुधर सकते जब तक हम खुद कोशिश नहीं करेंगे आज हमारी जो हालत है उसके कही न कही हम खुद ज़िम्मेदार है इसलिए अब हमको खुद सोचना होगा ताकि अपने बात हम खुद रख सके और अपने समाज की परेशानियों को दूर कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *