Home / अफगानिस्तान में टॉप अमेरिकी कमांडर की अपने कमान को छोड़ने की घोषणा

अफगानिस्तान में टॉप अमेरिकी कमांडर की अपने कमान को छोड़ने की घोषणा

Spread the love

अफगानिस्तान में एक टॉप अमेरिकी कमांडर ने सोमवार को राजधानी काबुल में एक समारोह में अपने कमान को छोड़ने की घोषणा की और इसके साथ ही अमेरिका 20 साल की अपनी लड़ाई को समाप्त करने के और करीब बढ़ गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जब तालिबान तेजी से पैर पसार रहा है।
अफगानिस्तान में 2018 से अमेरिका के शीर्ष कमांडर के रूप में सेवाएं दे रहे जनरल स्कॉट मिलर ने अपनी कमान छोड़ दी। अब उनकी जगह अमेरिका की सेंट्रल कमांड के प्रमुख, मरीन जनरल फ्रेंक मैकेंजी फ्लोरिडा के टैंपा में सेंट्रल कमांड के मुख्यालय से कामकाज देखेंगे। वह कम से कम 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी होने तक अफगान बलों की सुरक्षा के लिहाज से संभावित हवाई हमलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *