Home / आर एस एस की शुरू हुई चित्रकूट में चार दिवसीय बैठ

आर एस एस की शुरू हुई चित्रकूट में चार दिवसीय बैठ

Spread the love

चित्रकूट में आज से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS की चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक शुरू हुई। पूर्व संध्या पर संघ के क्षेत्र प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक और विभाग प्रचारकों की समन्वय बैठक में तैयार किया गया मसौदा/प्रतिवेदन संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को सौंप दिया गया । बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित सभी सह सरकार्यवाह भी शामिल होंगे।

गुजरात उत्तर प्रदेश पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव पर भी खास चर्चा हुई। तय किया गया कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले ही संघ की जिला स्तरीय टीमें गांवों में जाकर लोगों की जरूरतें समझेंगी और कोरोना से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारियां देंगी। प्रचारकों की भी होगी बैठक : प्रांत प्रचारकों की इस बैठक के बाद 11 और 12 जुलाई को देश के सभी प्रचारकों की भी मीटिंग आयोजित की जा रही है। कोरोना महामारी को देखते हुए यह बैठक ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। इस बैठक में लगभग 300 प्रचारक ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। बता दें कि आरएसएस की इन बैठकों को लेकर राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *