योगी का दावा: यूपी का कानून-व्यवस्था मॉडल देश में मिसाल, बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी

लखनऊ | 18 नवंबर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए दावा किया कि यूपी का Law & Order मॉडल आज पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से नहीं, बल्कि प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
वहीं, बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने, पंचायतों से जुड़े संशोधनों और अन्य प्रशासनिक प्रस्ताव शामिल रहे। कैबिनेट बैठक के प्रस्तावों को लेकर प्रदेश की राजनीति और आगामी चुनावों के मद्देनजर भी चर्चाएं तेज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *