Home / वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार का हुआ रूटीन चेकअप

वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार का हुआ रूटीन चेकअप

Spread the love

मुंबई: वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है।

याद रहे कि कुछ समय पूर्व 98 वर्षीय वरिष्ठ अभिनेता छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

दिलीप कुमार के इलाज के दौरान उन्हें आईसीयू वॉर्ड में रखा गया था। वरिष्ठ अभिनेता को लेकर जानकारी आई थी कि वो वेंटीलेटर पर नहीं हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। दिलीप कुमार बीते काफी समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से पीड़ित रहे हैं और इसके चलते अक्सर उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ता है।

उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा है कि हम बहुत खुश हैं, उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ निकाल दिया गया है। दिलीप कुमार का उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो खास ख्याल रखती हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी उनके बारे में जानकारी देती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *