Home / विराज सागर दास को कोरोना काल में किये गए कामो के लिए किया गया सम्मानित

विराज सागर दास को कोरोना काल में किये गए कामो के लिए किया गया सम्मानित

लखनऊ 26 जून 2021

कोरोना संकटकाल मे मानवता के लिये उत्कृष्ट कार्य करने के लिये भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा अपनी भरपूर शक्ति के साथ महत्वपूर्ण योगदान करने के लिये यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित बीबीडी ग्रुप व अखिलेश दास फाउंडेशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास द्वारा कोरोनाकाल मे मानवता के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए सेवा कार्य स्थापित करने के लिये कोरोना के प्रमुख योद्धा के रूप में सम्म्मनित किया है। उनको सम्मानित किए जाने पर अनेक खेल संघो, समाजसेवियों, बुद्धजीवियों, संस्थाओं में प्रसन्न्ता की लहर है।
ज्ञातव्य है कि बीबीडी ग्रुप व अखिलेश दास फाउंडेशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास ने कोरोना संकट काल मे मरीजों व उनके तीमारदारों के लिये भोजन की व्यवस्था के साथ आक्सीजन सिलेंडर, लखनऊ शहर में सैनेटाइजेसन, मरीजों के लिये एम्बुलेंस सेवा के साथ हर तरह से आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहित की। भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा विराज सागर दास को सम्मानित किए जाने पर लखनऊ वासियों में प्रसन्नता की लहर है। अनेक खेल संघो, शहरवासियों समाजसेवियों, बुद्धजीवियों, संस्थाओं ने उनको इस सेवा कार्य के लिये हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है और आशा व्यक्त की है कि श्री विराज सागर दास मानवीय संवेदना के प्रति समर्पित भाव से सेवा कार्य करते रहेंगे और हम सब उनके प्रति सदैव आभारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *