लखनऊ:ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के सिगरेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने हज़रतगंज स्थित रौज़ा-ए- शाहनजफ पहुँच कर रौज़े के रिनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया।
बीते दिनो मौलाना यासूब अब्बास ने रौज़े की खस्ताहाली पर नाराज़गी जताते हुऐ विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयर पर्सन जिलाधिकार लखनऊ और आसारे क़दीमा को भेंट एवं मांग पत्र दे कर रौज़े के रिनोवेशन कार्य कराने की मांग की थी।जिसके पश्चात रोजे का कार्य आवश्यकतानुसार जल्द शुरू किया गया था