लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें हाल ही में हुए शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव को लेकर नाराजगी जताई।
उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया।
मौलाना जव्वाद ने वक्फ बोर्ड के चुनाव की जांच की मांग की।
इसके अलावा मौलाना कल्बे जवाद ने वसीम रिजवी को पुलिस का एजेंट बताया और कहा कि इतनी धांधलियां होने के बाद भी वसीम पर पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज करती। उन्होंने कहा कि दर्जनों मुकदमे होने के बाद भी पुलिस ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी नहीं की।
उन्होंने यह भी कहा कि वसीम के ऊपर आला अधिकारियों का हाथ होने की वजह से एफ आई आर नहीं हो रही।
यह बात चौक स्थित अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौलाना जव्वाद ने कही।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस शिया वक़फ बोर्ड मे धांधली के मामले पर मौलाना कल्बे जव्वाद ने की।
प्रेस कांफ्रेंस में मौलाना ने कहा की क़ुरान के अपमान के ख़िलाफ हज़रतगंज के इमामबाड़े से उलमा अपनी गिरफ्तारी पेश करेंगे।
मौलाना ने पुलिस प्रशासन पर वसीम की मिली भगत का आरोप लगाया , क़ुरआन के अपमान पर FIR ना लिखे जाने पर आपत्ति भी जताई।