उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे। यह पहली बार है जब सीएम डेप्युटी सीएम के आवास गए हैं। बताया जा रहा है कि 7 कालिदास मार्ग स्थिति केशव के घर पर दोनों नेताओं के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक बात चली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास 5 कालीदास मार्ग पर है। उनके आवास से एक आवास छोड़कर 7 केडी बंगला केशव प्रसाद मौर्य का है। सीएम पहली बार केशव प्रसाद के घर पहुंच हैं। कहा जा रहा है कि केशव मौर्य के बेटे की शादी की बधाई वाली औपचारिकता भी इस मुलाकात का कारण थी।