Home / WHO की चेतावनी- कोरोनावायरस का डेल्टा वैरिएंट रफ्तार पकड़ चुका है।

WHO की चेतावनी- कोरोनावायरस का डेल्टा वैरिएंट रफ्तार पकड़ चुका है।

Spread the love

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी WHO ने कहा है कि कोरोनावायरस का डेल्टा वैरिएंट रफ्तार पकड़ चुका है और अब यह तेजी से फैल रहा है। WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन के मुताबिक, यह वैरिएंट इसलिए तेजी से फैल रहा है क्योंकि इसकी ट्रांसमिसिबिलिटी बढ़ चुकी है।
दूसरी तरफ, जर्मनी की हेल्थ एजेंसी ने भी एक बयान में माना है कि देश में इस वैरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं और अब इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। नए मामलों में से करीब 6% मरीजों में यह वैरिएंट पाया गया है। इन सभी मरीजों की गहन निगरानी की जा रही है।
अभी और डेटा की जरूरत
कोविड-19 से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए सौम्या ने कहा- अभी तक जितनी वैक्सीन हमारे पास उपलब्ध हैं और जिनका प्रयोग किया जा रहा है, हमें उनके बारे में ज्यादा डेटा की जरूरत है। हम ये जानना चाहते हैं कि किस देश में किस तरह के वैरिएंट और कौन सी वैक्सीन इस्तेमाल की जा रही है। हमारे पास डेटा है, लेकिन अभी कुछ आंकड़े और जरूरी हैं। इसके बाद हम इन वैरिएंट्स से निपटने और रिसर्च के लिए बेहतर प्लान बना सकेंगे।
जर्मनी की वैक्सीन फेल
WHO की चीफ साइंटिस्ट ने इस बात पर दुख जाहिर किया कि जर्मन कंपनी क्योरवैक की वैक्सीन WHO के एफिकेसी स्टैंडर्ड्स पर खरी नहीं उतर सकी। उनका मानना है कि डेल्टा जैसे हाई ट्रांसमिसिबल वैरिएंट्स पर यह बहुत कारगर साबित नहीं हुई। उनके मुताबिक, इस वैक्सीन की एफिकेसी 50% से भी कम है। सौम्या ने कहा- किसी भी महामारी को काबू करने के लिए जिन वैक्सीन की जरूरत होती है, उनकी एफिकेसी कम से कम 50 फीसदी तो होनी ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब जो ट्रायल चल रहे हैं, उनमें इन सभी चीजों से सीख लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। इस वायरस की वजह से हमारे रिसर्च को ज्यादा विस्तार मिला है। इसके पहले WHO ने डेल्टा वैरिएंट को चिंताजनक बताया था। भारत में अब यह म्यूटेट होकर डेल्टा प्लस की शक्ल अख्तियार कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *