Home / रामअल राजभर ने की प्रमुख नेताओं के साथ सभा कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश।

रामअल राजभर ने की प्रमुख नेताओं के साथ सभा कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश।

Spread the love

बसपा से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं अकबरपुर के विधायक रामअचल राजभर ने शुक्रवार को सारनाथ के एक बैंक्वेट हाल में सभा आयोजित की। यहां उनके समर्थक पूर्व पदाधिकारी व बसपा के पूर्व नेता जुटे। बसपा से निकाले जाने के बाद रामअल राजभर ने प्रमुख नेताओं के साथ सभा कर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की।
सभा रामअचल राजभर संघर्ष मोर्चा नाम से आयोजित की गई। सभा में उन्होंने कहा कि इसका परिणाम वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा। इस मोर्चे की आगे की बैठकें मंडल व जिले स्तर पर आयोजित कर रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व राज्यमंत्री रमाशंकर राजभर ने कहा कि समाज को उचित भागीदारी दिलाने के लिए हम अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *