Home / ईरान चुनाव: इब्राहीम रईसी का राष्ट्रपति बनना तय।

ईरान चुनाव: इब्राहीम रईसी का राष्ट्रपति बनना तय।

Spread the love

ईरान चुनाव: इब्राहीम रईसी का राष्ट्रपति बनना तय।

ईरान राष्ट्रपति चुनावों की मतगणना मे इब्राहीम रईसी दूसरों के मुक़ाबले काफी आगे चल रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि वो ईरान देश के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं।
अब तक हुई मतगणना के अनुसार इब्राहीम रईसी को 62 फीसदी वोट मिले हैं. वोटों की गिनती अभी जारी है।
शुक्रवार 18 जून को ईरान में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। राष्ट्रपति पद की रेस में कुल चार उम्मीदवार थे।
चुनाव आयोग के अध्यक्ष जमाल ओर्फ ने कहा है, “इब्रामीह रईसी को अब तक 1.78 करोड़ से अधिक वोट मिल चुके हैं। मोहसिन रेज़ाई को 33 लाख वोट मिले हैं और अब्दुलनासिर हिम्मती को 24 लाख वोट मिले हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ़ ने कहा है कि इब्राहीम रईसी देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं और सभी को अब उनके साथ मिलकर काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *