पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा इन दिनों काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। उन्होंने एक शख्स पर आरोप लगाया है कि जमीन विवाद के चलते उसने उनकी मां का अपहरण कर लिया गया है। इसको लेकर मीरा ने राजधानी शहर पुलिस कार्यालय (सीसीपीओ) में शिकायत की है। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के प्रधनामंत्री इमरान खान से इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने और कार्रवाई करने की अपील की है।
मीरा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान के अलावा भारत में भी है। मां का अपहरण होने की जानकारी खुद मीरा ने दी है। उन्होंने अपनी इस परेशानी को लेकर पाकिस्तानी वेबसाइट एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बातचीत की। इस दौरान मीरा ने आरोप लगाया है कि उनकी अरबों की संपत्ति को अवैध रूप से हथियाने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते उन्होंने पीएम से मदद की गुहार लगाई है।