Home / श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा भूमि घोटाले के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा भूमि घोटाले के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Spread the love

लखनऊ 17 जून
श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा किये गये जमीन घोटाला व करोड़ों की आर्थिक अनियमितता सामने आने के बाद उ0प्र0 कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देशन और कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश में समस्त जिला-शहर कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ट्रस्ट विरोधी नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। जनपदवार प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में कांग्रेसजनो ने जिलाधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में कराये जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर सहित प्रदेश के तमाम जनपदों में पुलिस प्रशासन और कांग्रेसजनों में भारी टकराव की स्थिति पैदा हुई। दो दर्जन से अधिक जनपदों में कांग्रेसजनों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प की स्थिति भी बनी। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी किया।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि मीडिया में आई खबरों और खुद ट्रस्ट के सचिव की तरफ सें जारी बयान तथा विवादित भूमि क्षेत्र के वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार भी जग जाहिर हो चुका है कि लगभग पाँच करोड़ दाम के आस-पास की जमीन को लगभग चार गुना अधिक मूल्य में ट्रस्ट के लोगांे ने खरीदा है, जो कि घोर आर्थिक अनियमितता है। उन्होंने कहा जबकि देश के करोड़ों लोगांे ने आस्था और भक्ति से प्रेरित होकर भगवान श्रीराम के मन्दिर के लिए अपनी जमा पूंजी को भगवान के चरणों में अर्पित किया।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रस्ट के संचालन में मनमानेपन और केन्द्र तथा प्रदेश में भाजपाई सत्ता के अहंकार में आरएसएस और भाजपा के नेता चोरी और उस पर सीनाजोरी का चरित्र दिखा रहे हैं। कांग्रेंस पार्टी भगवान श्रीराम जी के मन्दिर के लिए इकट्ठा हुए चन्दे में ट्रस्ट के सदस्यों और शामिल भाजपा के नेताओं द्वारा की जा रही लूट को समूचे भारतीय जनमानस की आस्था पर सीधा कुठाराघात मानती है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया प्रदेश की जनता में भगवान के चन्दे में हुई लूट को लेकर जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश के सभी जनपदों में भारी संख्या में कांग्रेसजन कचहरी परिसर में उमड़े और चन्दा लूट के विरोध में जबर्दस्त नारेबाजी करके जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें लखनऊ सहित अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, कौशाम्बी, आगरा, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, बागपत, एटा, हाथरस, मेरठ, मऊ, गाजीपुर, बलिया, संतकबीर नगर बस्ती, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, बरेली, मुरादाबाद समेत लगभग सभी जनपदों में कांग्रेसजनों ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश व्यक्त करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कइ्र्र जिलों में कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच तीखी झड़प और गिरफ्तारियां हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *