लखनऊ, 07 जून 2021
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मध्य जोन के अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने लखनऊ शहर के युवा कांग्रेस नेता श्री तहजीब आलम को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन मध्य जोन का महासचिव मनोनीत किया है।
यह जानकारी देते हुए श्री शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि तहजीब आलम के मनोनयन पर लखनऊ के कांग्रेसजनों सर्वश्री इमरान नोमान , इरशाद हुसेन, मोहम्मद मेराज, काजिम रजा, आदर्श सिंह आदि ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया है कि श्री तहजीब आलम के मनोनयन से संगठन को नई गति मिलेगी तथा कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी और कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुुचाने में काफी मदद मिलेगी।