Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1
संबित पात्रा ने कसा राहुल, सोनिया पर तंज तो भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता। – The Revolution News
Home / संबित पात्रा ने कसा राहुल, सोनिया पर तंज तो भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता।

संबित पात्रा ने कसा राहुल, सोनिया पर तंज तो भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता।

Spread the love

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कमलनाथ के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी भारतीय नहीं बल्कि यूरोपियन हैं इसलिए वह कभी भारतीयों का दर्द नहीं समझ सकतीं।
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘ये कोविड नहीं मोविड वायरस है। अगर मोदी समय रहते एक्शन लेते तो ये कोविड होता, लेकिन अब मोविड हो गया।’ इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘आज भारत महान नहीं बल्कि बदनाम देश है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। अमेरिका में लोग इंडियन टैक्सी में बैठना भी पसंद नहीं करते हैं।
राहुल गांधी की इन बातों को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबिता पात्रा ने डिबेट के दौरान जवाब दिया है। संबित पात्रा ने कहा, ‘मैं भारतीय हूं। आप कहते हैं जो भारतीय बाहर हैं उन्हें कोई छूना नहीं चाहता है। सोनिया गांधी इसे नहीं समझ पाएंगी क्योंकि वह इस नस्ल की नहीं है। वो भारतीय नहीं यूरोपियन हैं। मैं बताना चाहता हूं कि उनका नाम एंटोनियो माइनो है। इसमें क्या गलत है अगर मैं सोनिया गांधी का असली नाम लेता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *