Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1

Warning: Undefined array key "UdYSYj" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/rest-api/endpoints/class-wp-rest-font-families-controller.php on line 1
शाही मस्जिद कला फाटक पर अवैध निर्माण की सूचना पर मौलाना यासूब अब्बास ने रात को ही काम रूकवाया ,वह आज मस्जिद का दौरा किया – The Revolution News
Home / शाही मस्जिद कला फाटक पर अवैध निर्माण की सूचना पर मौलाना यासूब अब्बास ने रात को ही काम रूकवाया ,वह आज मस्जिद का दौरा किया

शाही मस्जिद कला फाटक पर अवैध निर्माण की सूचना पर मौलाना यासूब अब्बास ने रात को ही काम रूकवाया ,वह आज मस्जिद का दौरा किया

Spread the love

लखनऊ,थाना अमीनाबाद मे इतिहासिक व शाही मस्जिद कला फाटक पर कोविड कर्फ्यू का लाभ उठाकर यूनिवर्सल वाच के मालिक नदीम ने भूमाफियाओ के साथ साठ गांठ करके मस्जिद मे लगे खजूरो के पेड़ो (वृक्षों) को देर रात 1:30 बजे मज़दूर बुलाकर कटवाना शुरू कर दिया और बिना किसी ज़िम्मेदार की इजाज़त के वहां निर्माण कार्य शुरु कर दिया।
जिस पर मस्जिद के हक़ में और अवैध कब्जे़ व निर्माण कार्य के विरोध में आवाज़ उठाने वाले सिराज को पुलिस गिरफ्तार कर थाना अमीनाबाद ले गई। जिसकी इत्तेला देर रात 2:00 बजे मोमिनीन ने फोन करके जनाब मौलाना यासूब अब्बास साहब को दी जिस पर फौरन एक्शन लेते हुऐ मौलाना यासूब अब्बास साहब ने सिराज को थाना अमीनाबाद से छुड़ाया और इंस्पेक्टर अमीनाबाद साहब से बात करके मस्जिद में हो रहे अवैध निर्माण कार्य व क़ब्ज़े को रुकवाया और मस्जिद व उसकी ज़मीन पर अवैध कार्य कराने वालों पर सख़्त कार्यवाही करने को कहा।
मगर पुलिस के वहां पहुंचने पर मज़दूर और आरोपी मौक़े से फरार हो गए।
सिराज और वहां मौजूद लोगों ने कहा कि ख़ुदा का शुक्र हैं हमारी क़ौम में कोई एैसा तो है जो हर वक़्त क़ौम की ख़िदमत में हाज़िर रहता हैं।
मौलाना यासूब अब्बास साहब ने जिस नेक और क़ाबिले तारीफ़ काम को अंजाम दिया हैं बेशक उसका सिला उनको दुनिया और आख़ेरत दोनों में मिलेगा।
हम सब जनाब मौलाना यासूब अब्बास साहब का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। और ख़ुदा की बारगाह में दुआगो हैं ख़ुदा आपको सलामत रख़े आप इसी तरह ख़िदमत को अंजाम देते रहे।
समाचार लिखे जाने के समय मौलाना यासूब अब्बास ने मस्जिद का दौरा भी किया और वहां के केयरटेकर सिराज से मुलाकात भी की इससे पहले रात को मौलाना यासूब अब्बास ने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर काम को रूकवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *