बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि केवल हाथ जोड़कर दिल्ली के सीएम का यह कहना कि दिल्ली से लोग पलायन न करें, यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। साथ ही मायावती ने गरीब, दलित और आदिवासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने की अपील की है।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘केवल हाथ जोड़कर दिल्ली के सीएम का यह कहना कि दिल्ली से लोग पलायन न करें, यही नाटक कोरोना के दौरान पहले भी किया गया था। यह सब अब महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में भी देखने के लिए मिल रहा है। अब पंजाब में लुधियाना से भी लोग पलायन कर रहे हैं, यह अति-दुखद।’