Home / लंदन पहुंचे आदर पूनावाला को साधने के लिए हो रही कूटनीतिक कवायदें।

लंदन पहुंचे आदर पूनावाला को साधने के लिए हो रही कूटनीतिक कवायदें।

Spread the love

भीषण कोरोना संकट के बीच देश के सबसे बड़े कोविड19 वैक्सीन उत्पादक आदर पूनावाला के बयानों से सत्ता के गलियारों में हड़कंप भी है और आशंकाएं भी। ऐसे में पूनावाला को साधने और समझाने के लिए बातचीत को आला कूटनीतिक टीम लगाई गई है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक लंदन गए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और उनके साथ मौजूद कुछ वरिष्ठ राजनयिक लंदन में पूनावाला से भी मुलाकात करेंगे। संकेत है कि इस बातचीत के सहारे पूनावाला की नाराज़गी व आशंकाएं कम करने की कोशिश होगी। साथ ही उनका मन टटोलने का भी प्रयास होगा। जयशंकर जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शरीक होने के लिए 6 मई तक लंदन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *