देश में कोरोना के चलते बिगड रहे हालात के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘सिस्टम’ फेल है इसलिए ये जनहित की बात करना ज़रूरी है। इस संकट में देश को जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत है। अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें। कांग्रेस परिवार का यही धर्म है’।