प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों एवं टीकाकरण प्रगति के संबंध में समस्त राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया। उन्होंने राज्यों से निषिद्ध क्षेत्रों पर आर्थिक ध्यान केंद्रित करने और जांच में तेजी लाने को कहा ।मुख्यमंत्रियों के साथ देश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने पिछले साल बगैर टीके के कोविड-19 से लड़ाई जीती थी । इसलिए आज भयभीत होने की जरूरत नहीं ,इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।