आज दिनांक 23 फरवरी 2021 क़म्बर रज़ा मिन्टू प्रोपराइटर राज़ा कोचिंग ने एक बयान जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कल विधानसभा में पेश किए गए बजट में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए स्वीकृत 829 करोड़ किये, जो कि पिछले बजट से 39 करोड़ रुपए अधिक है जिसकी श्री रज़ा ने प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी सरकार ने जहां छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की वही तीन तलाक पीड़िताओं के लिए ₹500 प्रतिमाह पेंशन की योजना दी जिससे पीड़िताओं को अपना जीवन व्यतीत करने में मदद मिलेगी यह भारत के इतिहास में पहला मौका है जब मुस्लिम तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए सरकार द्वारा पालन पोषण के लिए पेंशन योजना आरंभ की गई आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना राज्य धर्म निभाते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वह नारा “सबका साथ सबका विकास” सच कर दिखाया।