शियों के नवें इमाम हजरत मोहम्मद तकी अलहिस्सलाम की पैदाइश के मौके पर बालागंज स्थित इमामबारगाह सानिया जहरा अ.स पुराना तोपखाना में एक महफिल का आयोजन किया गया है यह महफिल 23 फरवरी शब में 8:00 बजे मुनअकिद होगी जिसमें मुख्तलिफ शोअरा ए कराम और मदह ख़्वान नजराना ए अकीदत पेश करेंगे। महफिल में निजामत के फराएज मौलाना सज्जाद बाकर जैदी उर्फी साहब अंजाम देंगे।