महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल घोषणा की कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के देखते हुए राज्य में सोमवार से सभी राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक जमावड़े पर रोक लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में यह भी कहा कि राजनीतिक आंदोलन को अगले कुछ दिनों के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उसमें भीड़ जमा होती है। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी महाराष्ट्र में अपना सिर उठाने की कोशिश कर रही है।। लेकिन क्या यह एक और लहर है इसका पता कुछ सप्ताह में लग जाएगा’’ उन्होंने कहा हो सकता है कि लॉकडाउन कोविड-19 का समाधान नहीं हो, लेकिन यह वायरस के चक्र को तोड़ने का एकमात्र आप्शन है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 उचित व्यवहार आवश्यक है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में मास्क एकमात्र ‘‘ढाल’’ है। ठाकरे ने कहा, ‘‘मास्क पहनें, अनुशासन बनाए रखें और लॉकडाउन से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें।’’