Home / जौनपुर सपा नेता किशन पुजारी की हत्या पर उनके परिवार कि अखिलेश यादव ने की ₹2 लाख की आर्थिक

जौनपुर सपा नेता किशन पुजारी की हत्या पर उनके परिवार कि अखिलेश यादव ने की ₹2 लाख की आर्थिक

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बक्सा थाने में चकमिर्जापुर निवासी किशन यादव उर्फ पुजारी की आज पुलिस हिरासत में हुई मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सा पुलिस ने 11 फरवरी 2021 की रात उसे घर से सायं पांच बजे उठाया था। पुलिस थाने में बर्बर पिटाई से हुई मौत की घटना अमानवीय है। सरकार अविलम्ब आरोपी पुलिसकर्मियों पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करे।
समाजवादी पार्टी द्वारा मृतक किशन यादव उर्फ पुजारी के परिजनों को दो लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस हिरासत में मौत के मामले में अव्वल नम्बर पर हो गया है। आए दिन पुलिस के अन्याय के शिकार लोगों की जान जा रही हैं। पुलिस कानून अपने हाथ में लेकर विधिक प्रक्रिया को लांछित कर रही है। पूरे देश में प्रदेश की बदनामी हो रही है।
मानवाधिकार आयोग हिरासत में मौत के मामलों में कई बार राज्य की भाजपा सरकार को नोटिसें जारी कर चुका है पर इस सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। फर्जी एनकाउण्टर भी जारी हैं। भाजपा ने अपने काले कारनामो से उत्तर प्रदेश को ‘हत्या प्रदेश‘ बना दिया है।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *