टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियार सप्लाई में दो महिलाओं की भूमिका की जांच

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क की अहम कड़ी सामने आई है। जांच के मुताबिक, इस मामले में हथियार पहुंचाने वाले पुरुषों के साथ दो महिलाओं की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल ने अपनी गर्लफ्रेंड राधा को हथियार मुंबई पहुंचाने के लिए तैयार किया था। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और हथियारों की सप्लाई के पूरे रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *