सदन में महाभियोग प्रक्रिया के प्रबंधकों ने सीनेट में महाभियोग की सुनवाई में गवाही के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुलाया. ट्रंप को 6 जनवरी की घटना में उनकी भूमिका के संबंध में बुलाया गया लेकिन उनके वकील ने स्पष्ट कर दिया है वह गवाही देने नहीं आएंगे.
प्रमुख प्रबंधक जैमी रस्किन ने ट्रंप को लिखे पत्र में उनसे सुनवाई के दौरान या उससे पहले शपथ के साथ गवाही देने को अनुरोध किया था. ट्रंप की कानूनी टीम के महाभियोग के मामले में जवाब दाखिल करने के बाद यह पत्र भेजा गया था जवाब में उनकी टीम ने कहा था कि महाभियोग ऐसे व्यक्ति पर चलाया जाता है जिसके पास इससे संबंधित पद हो क्योंकि वह अब राष्ट्रपति नहीं हैं, इसलिए उन पर महाभियोग नहीं चलाया जा सकता.