आज दिनांक 01फरवरी 2021 ( बाराबंकी ) को जनपद बाराबंकी स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में आयोजित मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शाफे जुबेरी द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी एवं विशिष्ठ अतिथि हाजी फरीद महफूज़ क़िदवई के हाथों वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरविन्द गोप जी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की जरूरत है, पद मिलना बड़ी बात नहीं है, यह कांटो भरा ताज है इसको हासिल करने के बाद बड़ी जिम्मेदारी को अंजाम देना पड़ता है, इस लिए सभी से मेरा आग्रह है कि 2022 चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं.!
इसी कड़ी में विशिष्ठ अतिथि हाजी फरीद महफूज़ क़िदवई ने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए यूथ ब्रिगेड की टीम को अभी से जनता के बीच में जाना होगा और उनकी हर दुःख दर्द को बॉटने का काम करना होगा..!!
यूथ ब्रिगेड के संघठन में ज़िम्मेदारी दिए जाने वालों में ज़िला उपाध्यक्ष राजीव सिंह “राजा”, ज़िला उपाध्यक्ष सुदेश मौर्य, ज़िला उपाध्यक्ष देव सिंह “आशू”, ज़िला मीडिया प्रभारी सलमान वारसी, अध्यक्ष विधानसभा सदर मो. शादाब एडवोकेट,अध्यक्ष विधानसभा रामनगर राहुल यादव, अध्यक्ष विधानसभा कुर्सी प्रदीप यादव, अध्यक्ष विधानसभा हैदरगढ़ सत्यम सिंह, अध्यक्ष विधानसभा दरियाबाद मनोज यादव, बाराबंकी नगर अध्यक्ष मुकुल वाल्मीकि, ज़िला सचिव क्रमशः संतोष रावत, धीरेन्द्र यादव “धीरू”, छितिज वर्मा आदि दी गयी.!
इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज़ क़िदवई, विधायक ज़ैदुपर गौरव कुमार रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष मो सबाह, पूर्व प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खां , निवर्तमान प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीक़ी, ज़िला महासचिव यूथ ब्रिगेड रोहित कश्यप, ज़िलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन, नसीम गुड्डू, अशीर क़िदवई, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू,
ताज बाबा राइन, वीरेंद्र प्रधान,पूजा ठाकुर, राशिद अंसारी, वसीम सिद्दीक़ी, जाबिर कुरैशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे