आलमबाग इंटरनेशनल बस अड्डे के सामने का अतिक्रमण आज हटाया गया। आलमबाग इंटरनेशनल बस अड्डे का ठेका शालीमार कंपनी को मिला है।
लोक निर्माण विभाग की जमीन पर शालीमार बिल्डर द्वारा अतिक्रमण किया गया था।
लोक निर्माण विभाग ने शालीमार कंपनी को अतिक्रमण हटाने के लिए दो बार नोटिस भेजी थी।
नोटिस पाने के बाद भी शालीमार कंपनी द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
बस अड्डे के सामने के फुटपाथ पर शालीमार बिल्डर द्वारा दीवार खींची गई थी।
भारी पुलिस बल और लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क की जमीन से हटाया गया शालीमार बिल्डर द्वारा किया गया अतिक्रमण।