निन्दूरा, बाराबंकी।* काजी बेहटा गाँव में मां सिद्धेश्वरी देवी मंदिर पर लगने वाला ऐतिहासिक अगहनी मेला कोविड-19 के बीच भी सम्पन्न हो गया। लगभग डेढ सौ वर्षों से निर्बाध रूप से लगने वाला यह मेला प्रतिवर्ष अगहन शुक्ल तृतीया से सप्तमी तिथि तक लगता आ रहा है। श्रृद्धालु मां सिद्धेश्वरी के काष्ठ विग्रह के दर्शन कर मां की कृपा आशीर्वाद प्राप्त करते है। इस अवसर पर सोमवार को अंतिम दिन दिन में पुष्प वाटिका, सीता स्वंयवर, की पावन लीलाओं का मंचन हुआ तो रात्रि में राम विवाह धूमधाम से मनाया गया। तदुपरांत जयद्रथ वध नाटक का भाव पूर्ण मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। कोविड-19 के चलते आयोजन समिति ने विशेष व्यवस्था की हुयी थी अधिकांश लोग मास्क लगाये हुये थे तो पांडाल एवं मंदिर परिसर को सैनेटाइज किया गया था। इस अवसर पर उत्तम वर्मा, नौशाद अली, सुरेन्द्र वर्मा, कमलेश चक्रवर्ती, दिनेश वर्मा, सुरेश वर्मा, अमर सिंह सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।