Home / लखनऊ जिलाधिकारी पहुंचे लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ जिलाधिकारी पहुंचे लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

लखनऊ जिलाधिकारी एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभाले अभिषेक प्रकाश आज एलडीए कार्यालय गोमती नगर पहुंच कर मेन गेट बंद कर जांच की, जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना मिली थी, कि विभाग में कुछ कर्मचारी पत्रावलीयों से छेड़छाड़ व मुख्य कार्यालय में भू माफियाओं का जमावड़ा है। जिसके तहत या कार्रवाई की गई लखनऊ विकास प्राधिकरण के अर्जन विभाग के अफसर पर कार्रवाई की गई।

तहसीलदार राजेश कुमार शुक्ला से स्पष्टीकरण मांगा गया।

एक अनुभाग अधिकारी,एक बाबू को भी किया सस्पेंड,

लखनऊ विकास प्राधिकरण के कई कर्मचारी को जेल भेजने के निर्देश दिए गए।

घोटाले बाजी की कोशिश करने वालों को जेल भेजने की दी अंतिम चेतावनी दी गई।

कई अधिकारियों पर और भी गिर सकती है। इस दौरे में लखनऊ जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण के अलावा विभाग के अनेक अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *