Home / वसीम रिजवी पर घोटाले का आरोप दर्ज हुई दो एफ आई आर। वसीम रिजवी ने कल्बे जव्वाद पर लगाया सरकार को गुमराह करने का आरोप।

वसीम रिजवी पर घोटाले का आरोप दर्ज हुई दो एफ आई आर। वसीम रिजवी ने कल्बे जव्वाद पर लगाया सरकार को गुमराह करने का आरोप।

Spread the love

वक्फ की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी पर सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज की है।
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज की है। प्रयागराज और कानपुर में जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामले में सीबीआई ने वसीम रिजवी पर एफआईआर दर्ज की है।
प्रयागराज कोतवाली में 8 अगस्त 2016 को वक्फ़ की संपत्ति बेचने पर एफ़आईआर दर्ज हुई थी।
हजरतगंज में 27 मार्च 2017 को दर्ज हुई थी वसीम रिजवी पर कानपुर की वक्फ संपत्ति ट्रांसफर करने पर एफआईआर।
लखनऊ और प्रयागराज में दर्ज कराई गई f.i.r. को सीबीआई ने आधार बनाया है।
शिया वक्फ बोर्ड में जमीन घोटाले पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वक्फ बोर्ड चेयरमैन रहते वसीम रिज़वी पर घोटाले का आरोप है।
दूसरी तरफ वसीम रिजवी ने वीडियो जारी करके कहा है कि यह मुल्ला कल्बे जव्वाद के कहने पर कार्रवाई हुई है क्योंकि कल्बे जव्वाद उनके खिलाफ इल्जाम लगाते रहते हैं क्योंकि उन्होंने कल्बे जवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि कल्बे जव्वाद ईरान के एजेंट है और ईरान से पैसा लेकर कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करते हैं।
उन्होंने कहा कि अफसोस इस बात का है कि मुल्ला कल्बे जव्वाद सरकार को गुमराह करने में कामयाब हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *