लखनऊ/बक्शी का तालाब, 14 नवम्बर 2020 उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने लखनऊ की #बक्शीकातालाब (169) विधानसभा के क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं:
“14 वर्ष के वनवास के बाद रावण का संहार कर पूरी पृथ्वी को राक्षसों के भय से मुक्त करते हुए अयोध्या के लाल भगवान् श्रीराम अयोध्या वापस लौटे थे। उनके वापस लौटने की ख़ुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाकर दीपावली मनाई तथा 14 वर्ष की उदासी के बाद अयोध्या जगमग हुई थी। इसी प्रकार यह दीवाली भी आपके जीवन में अपार खुशियाँ एवं रोशनी लेकर आए।”
सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।