लखनऊ, 6 जनवरी 2026 दिलदार अली गुफरान मआब फाउंडेशन के तत्वावधान में मुजद्दिद-ए-शरीयत हजरत गुफरानमआब (अ.र.), जिन्होंने उपमहाद्वीप में शियात को बेहतरीन स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए अजादारी-ए-सैयदुश-शोहदा (अ.स.) और विलायत-ए-अमीरुल मोमिनीन (अ.स.) से लोगों को परिचित कराया, हजरत गुफरानमआब ने ही 13 रजब 1200 हिजरी को पहली नमाज-ए-जमाअत और 27 रजब 1200 हिजरी को पहली नमाज-ए-जुमा कायम की थी। इस लिए महान मोहसिन कौम व मिल्लत का इंतकाल 19 रजब 1235 हिजरी को हुआ था। इसी मुनासबत से उनकी बरसी (शब-ए-वफात) के अवसर पर मजलिस-ए-देसा का आयोजन 8 जनवरी 2026, दिन गुरुवार, रात 7ः30 बजे, हुसैनिया जन्नत मआब सैयद तकी साहब मरहूम, अकबर गेट, लखनऊ में किया गया है। इस मजलिस को आलीजनाब मौलाना मुस्तफा अली खां साहब किब्ला संबोधित करेंगे। सभी मोमिनीन से बड़ी संख्या में शिरकत की गुजारिश है।
हजरत गुफरान मआब की याद में मजलिस-ए-अजा





