लखनऊ। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने बयान जारी करते हुए कहा कि ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का इजलासे आम (वार्षिक अधिवेशन) 28, दिसम्बर 2025 इतवार को 11:00 बजे दिन लखनऊ के इतिहासिक हुसैनिया आसिफुद्दौला बड़ा इमामबाड़ा में मुनक़्किद होगा जिसमें पूरे देश भर से हज़राते ओलमा, खोतबा, ज़ाकिरीन, शोअरा, तमाम मातमी अंजुमनों और क़ौमी तंज़ीमों के ज़िम्मेदाराना के साथ बड़ी संख्या में मोमिनीन शिरकत कर रहे हैं।
मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि इस इजलास में विशेष रूप से मुल्क के मौजूदा हालात, शिया मुस्लिम समुदाय की आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए मुल्क भर से हज़राते ओलमा, खोतबा, ज़ाकिरीन, अंजुमनों और क़ौमी तंज़ीमों के ज़िम्मेदाराना अपना विडियो पैग़ाम जारी कर लोगों से बड़ी संख्या में इस इजलास ए आम में शिरकत करने और अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की अपील कर रहे हैं।
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने बड़ी संख्या में लोग से इस इजलासे आम में शिरकत करने की अपील की है।




