लखनऊ समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश मे होने वाले 7 विधानसभा उपचुनाव में अपने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी। जिसमें समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा राष्ट्रीय अध्यक् पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किनमय नंदा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम ख़ान, इंद्रजीत सरोज ,नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल है।
सपा स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व विधायक माता प्रसाद पांडे, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, संजय गर्ग ,महबूब अली, इक़बाल महमूद ,जगदीश सोनकर, शाहिद मंजूर ,कमाल अख़्तर ,राम आसरे विश्वकर्मा, जावेद अली ख़ान, रामसुंदर दास निषाद ,राजपाल कश्यप, सुनील यादव, रामनारायण बिंद, जुगल किशोर बाल्मिक, श्यामलाल यह सब भी स्टार प्रचारक बनाए गए। समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ,यूथ ब्रिगेड के अनीस राजा ,लोहिया वाहिनी के डॉक्टरों राम करन निर्मल, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह गिरी को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का भार सौंपा गया है।