दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बेहतर उपचार के लिए मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने उनके इलाज की निगरानी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक विशेष मेडिकल पैनल गठित करने का भी आदेश दिया।
अदालत ने निर्देश दिया कि अब तक की सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट इस विशेषज्ञ टीम को उपलब्ध कराई जाएं और उपचार से संबंधित पूरी चिकित्सकीय जानकारी भी साझा की जाए, ताकि वांगचुक का समुचित और पारदर्शी इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *