Home / राष्ट्रीय / *डॉ. नुसरत परवीन के परिवार बुलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार* मौलाना सैफ अब्बास

*डॉ. नुसरत परवीन के परिवार बुलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार* मौलाना सैफ अब्बास

मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने अत्यंत पीड़ा और व्यथित मन लिखा है। हाल ही में आपके द्वारा किया गया वह कृत्य, जिसमें एक महिला का हिजाब बुर्का नोचा गया, न केवल निंदनीय है बल्कि मानवता और गरिमा के मूल्यों को भी आहत करता है। हिजाब या बुर्का मुस्लिम समाज के लिए मात्र एक वस्त्र नहीं, बल्कि सम्मान, आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उस पर हाथ उठना पूरे समाज की भावनाओं पर चोट है।
इस घटना ने मुस्लिम समाज के भीतर गहरा दुख, आक्रोश और असुरक्षा की भावना पैदा की है। विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान को लेकर जो पीड़ा उत्पन्न हुई है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। आप स्वयं को एक सेक्युलर और संवेदनशील व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं, और इसी कारण हम सबको आपसे इस तरह के व्यवहार की कभी अपेक्षा नहीं थी।
हम आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि आप डॉ. नुसरत परवीन के परिवार को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर, अपने इस व्यवहार पर खेद प्रकट करें, ताकि टूटा हुआ विश्वास दोबारा जुड़ सके और यह मामला सम्मानपूर्वक समाप्त हो सके। साथ ही, उनकी जॉइनिंग की प्रक्रिया को पूर्ण करवा कर यह संदेश दें कि न्याय, सम्मान और इंसानियत अभी भी सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *