Home / न्याय पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने भारी संख्या में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में दर्ज की जीत- अजय कुमार लल्लू

न्याय पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने भारी संख्या में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में दर्ज की जीत- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ 6 मई, 2021
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज दावा किया है कि उ0प्र0 में सम्पन्न हुए पंचायत के चुनाव में पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है। उ0प्र0 के जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 270 जिला पंचायत के उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त किया है। 571 सीटों पर जिला पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी जहां दूसरे स्थान पर रहे वहीं 711 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी तृतीय स्थान पर रहे। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता जीते हैं।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह पूरे प्रदेश में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में न्याय पंचायत, ब्लाक व ग्राम स्तर तक संगठन का मजबूती के साथ निर्माण किया गया है उसी का नतीजा है कि आज सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है।

श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गांव, खेत, खलिहान, नौजवान, कानून व्यवस्था और कोरोना जैसे गंभीर विषयों पर कांग्रेस पार्टी ने जो लड़ाई लड़ी है उसके सुखद परिणाम आने शुरू हो गये हैं। उन्होने पूरा भरोसा और विश्वास जताया है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को उ0प्र0 की जनता का विश्वास एवं आर्शीवाद प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *