काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की पुरातात्विक जाँच कराने के आदेश जारी किए हैं। फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन आशुतोष तिवारी की अदालत ने गत दो अप्रैल को इस मामले में सुनवाई पूरी की थी। गुरुवार को अदालत ने यह आदेश देते हुए आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ़ इंडिया यानी एएसआई को अपने ख़र्च पर खुदाई करने का निर्देश दिया। खुदाई का काम पाँच सदस्यीय होंगे जिसमें दो सदस्य मुस्लिम समुदाय के वह कर एक कमेटी के नेतृत्व में होगा कोर्ट ने यह भी कहा कि इस जांच में नमाजियों को नमाज़ अदा करने में कोई रुकावट ना आए। अगली सुनवाई 31 मई 2021 को होगी