Home / प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- एक अगस्त तक खाली कर देंगी सरकारी बंगला।

प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- एक अगस्त तक खाली कर देंगी सरकारी बंगला।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह साफ कर दिया है कि वह एक अगस्त तक दिल्ली स्थित 35, लोधी स्टेट वाला सरकारी बंगला खाली कर देंगी। आपको बता दें कि सरकार ने हाल ही में उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा था। प्रियंका ने उस मीडिया रिपोर्ट को फर्जी करार दिया, जिसमें सरकार से कुछ और दिन के लिए सरकारी आवास में रहने देने की सरकार से अपील की बात कही गई थी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह साफ कर दिया कि वह सरकार के आदेश के मुताबिक एक अगस्त तक सरकारी आवास खाली कर देंगी। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि उनके आवास का आवंटन एक जुलाई को रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *