Home / NSG, CISF की तर्ज पर UPSSF के गठन का ऐलान, सीएम योगी ने गठन की प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश।

NSG, CISF की तर्ज पर UPSSF के गठन का ऐलान, सीएम योगी ने गठन की प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने NSG, CISF की तर्ज पर राज्य में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के गठन का ऐलान किया है। इस बल का प्रयोग मुख्य रूप से मेट्रो, एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, ऐतिहासिक, धार्मिक स्थानों और जिला अदालतों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के गठन का फैसला लिया गया। इस क्रम में सीएम योगी ने राज्य में UPSSF के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *