Home / दिल्ली की ओर बढ़ रहा टिड्डियों का दल, उत्तर प्रदेश में 10 जिलों के लिए हाईअलर्ट जारी।

दिल्ली की ओर बढ़ रहा टिड्डियों का दल, उत्तर प्रदेश में 10 जिलों के लिए हाईअलर्ट जारी।

28/5/2020

नई दिल्ली. अगर हवा की गति टिड्डियों (Locust Swarms Attack) के लिए अनुकूल रही तो सोमवार सुबह जयपुर को प्रभावित करने वाले रेगिस्तानी टिड्डों का झुंड राजधानी दिल्ली की ओर बढ़ सकता है। इस बाबत दिल्ली को अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि फिलहाल में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ये सक्रिय हैं, जो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। आम तौर पर, रेगिस्तानी टिड्डे पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में जून से नवंबर तक देखे जाते हैं, लेकिन उन्हें पहली बार अप्रैल में देखा गया था। आमतौर पर वे एकांत या छोटे समूहों में होते हैं, लेकिन इस बार वे उनका झुंड असामान्य है।
अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटोमोलॉजिस्ट ने कहा कि शहरी क्षेत्र होने के बावजूद, दिल्ली पर प्रभाव गंभीर हो सकता है, क्योंकि इसका 22% क्षेत्र ग्रीन कवर है जो टिड्डियों के लिए खुराक बन सकता है। एलडब्ल्यूओ के उपनिदेशक केएल गुर्जर ने सोमवार को कहा, ‘अगर हवा की गति और दिशा अनुकूल रही तो टिड्डियां अगले कुछ दिनों में दिल्ली की ओर बढ़ सकती हैं। आज तक, हवा की गति उन्हें उत्तर की ओर ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *