Home / प्रदर्शन कर रही महिलाओं का समर्थन करने घंटाघर पहुंचे एक्टर इमरान खान

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का समर्थन करने घंटाघर पहुंचे एक्टर इमरान खान

लखनऊ 4 फरवरी 2020 सीएए और एनआरसी के खिलाफ चौक स्थित घण्टाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का समर्थन करने के लिए आज मंगलवार को बाॅलीवुड एक्टर इमरान खान भी उनके बीच पहुंचे। शाम करीब 4 बजे घण्टाघर पहुंचे इमरान खान ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संबोधित भी किया। मंच पर से महिलाओं की हिम्मत और संघर्ष की प्रशंसा करते हुए एक्टर ने कहा,
कांटो में खिलता हुआ गुलाब देखा है…
लहूलुहान आंखों में एक ख्वाब देखा है…
सदियों तक याद रखेगी दुनिया…कि
हमने नकाब में इंकलाब देखा है…

एक्टर ने कहा कि यह लड़ाई, संविधान की लड़ाई है। अभिनेता ने यहां महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर संविधान की लड़ाई लड़ रहीं हैं। अभिनेता ने कहा कि यहां महिलाओं और बच्चियों की हिम्मत देखकर मैं खुद को छोटा महसूस कर रहा हूं।

अभिनेता ने कहा कि यह प्रदर्शन संविधान विरोधी कानून के खिलाफ लड़ाई है। संविधान में सभी को एक समान माना गया है। हिन्दू-मुस्लिम-सिख और ईसाई सभी बराबर हैं। हम चाहते हैं कि सरकार से जो चूक हो रही है वह दुरुस्त कर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *