11 हजार कैदियों को पैरोल पर छोड़ेगी योगी सरकार।

Spread the love

लखनऊ 28 मार्च 2020  कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा एवं अहम फैसला लिया है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को पैरोल पर छोड़ेगी। सात साल से कम की सजा काट रहे प्रदेश के 71 जेलों में बंद इन कैदियों को आठ सप्ताह के लिए पैरोल पर छोड़ा जा रहा है।
राज्य सरकार ने इस कार्य को करने से पहले प्रदेश के तमाम जेलों से 14 साल की सजा काट चुके और 60 साल से अधिक उम्र के कैदियों की लिस्ट मांगी थी।
शुक्रवार को पंजाब सरकार ने भी 6 हजार कैदियों को पैरोल पर छोड़ने की घोषणा की थी। वहीं इससे पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने ऐसा ही ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के चलते अगले 3-4 दिनों में करीब 3 हज़ार कैदी छोड़े जाएंगे। जिसमें 1500 कैदी ऐसे हैं जिन्हें कोर्ट से अलग-अलग अपराधों में सज़ा हो चुकी है। इन्हें पैरोल या फरलो पर छोड़ा जाएगा जबकि करीब 1500 कैदी ऐसे हैं जो विचाराधीन यानी अंडर ट्रायल हैं, उन्हें अंतरिम जमानत देकर छोड़ा जाएगा। कोरोनावायरस को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button