Home / सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत और मुसलमानों को मुबारकबाद। मौलाना यासूब अब्बास

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत और मुसलमानों को मुबारकबाद। मौलाना यासूब अब्बास

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता एवं सचिव मौलाना यासूब अब्बास ने एक बयान जारी करके कुरान के 26 आयतों के संबंध में दिए गए फैसले का स्वागत किया है। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने वसीम के द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है और वसीम के ऊपर 50000 का जुर्माना भी लगाया है।
मौलाना यासूब अब्बास ने अपने बयान में कहा कि खुशी की बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया मौलाना ने कहा कि हमें अपने अदालत पर पूरा भरोसा है अदालत ने सही फैसला किया है और उम्मीद है कि आने वाले वक्त में भी अदालत इसी तरह हक़ के साथ फैसला करती रहेगी ताकि कोई कुरान, इस्लाम और रसूल अल्लाह पर उंगली ना उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *