Home / सीएम नीतीश को पसंद नहीं आया योगी सरकार का जनसंख्या पर कानून का आईडिया।

सीएम नीतीश को पसंद नहीं आया योगी सरकार का जनसंख्या पर कानून का आईडिया।

Spread the love

 

भाजपा शासित असम और यूपी में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने की कवायद चल रही है। यूपी में तो योगी सरकार ने रविवार को इसका मसौदा भी पेश कर दिया। इस बीच एनडीए में शामिल जदयू का रुख कुछ और ही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी सरकार का जनसंख्या पर कानून बनाने का आइडिया पसंद नहीं आया है। उनका कहना है कि कानून बनाने से जनसख्या नियंत्रित नहीं हो सकती है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने जरूरी है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए शिक्षा पर जोर देने की बात कही है।
नीतीश ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि कानून बना देंगे तो जनसंख्या कम हो जाएगा तो ऐसा नहीं हो सकता है। उन्होंने कई उदाहरणों के साथ बताया कि महिला पढ़ी लिखी होगी तो अपने आप जनसख्या नियंत्रित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सोच सोच का फर्क है। हम लोगों की सोच है कि पढाई से ही इसे नियंत्रित कर सकते हैं। कहा हमारी सोच सभी कम्युनिटी पर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *