Home / चर्चित चेहरे / सवालःअगर रोजेदार के मसूड़ों से खून आए तो ऐसे में रोजे का क्या हुक्म है?

सवालःअगर रोजेदार के मसूड़ों से खून आए तो ऐसे में रोजे का क्या हुक्म है?

Spread the love

4 रमजान 15 मार्च 2024

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं। एवं ईमेलः उंेंम स786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124

प्रश्नः रमजान के महीने में रोजा रख कर नवरोज मे रंग खेलने का क्या हुक्म है?
उत्तरः इस्लाम में रंग खेलने का उल्लेख नहीं है, हालांकि रंग मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसके अलावा, यदि कोई रंग खेलता है, तो उसे तहारत का ध्यान रखना चाहिए और रोजा नहीं टूटेगा।
सवालः अगर रोजेदार के मसूड़ों से खून आए तो ऐसे में रोजे का क्या हुक्म है?
जवाबः खून बहने से रोजा नहीं टूटेगा
सवालः रोज़े की हालत मे रक्तदान या खून चढ़वाने का क्या हुक्म है?
उत्तरः रोज़े की स्थिति में रक्तदान और खून चढ़वाया भी जा सकता है।
प्र0- क्या बेटी के दहेज के लिए रखे गहनों पर जकात फर्ज होगी?
उ0- सोने पर जकात बिस्किट या गिन्नी के रूप में रखे सोने पर फर्ज है, इसतेमाल वाले गहनों के पर जकात फर्ज नहीं है।
सवालः तयशुदा मिकदार से कम होने पर भी जकात फर्ज होगी?
जवाबः अगर तयशुदा मिकदार से कम है तो जकात फर्ज नहीं होगी। मसलन, 40 भेंडों पर जकात फर्ज है, अगर 39 हों तो वाजिब नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *