सपा सांसद अफजाल अंसारी ने ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनाई की ‘शहादत’ पर दिल्ली में श्रद्धांजलि दी – धर्म की लड़ाई में ईरान के साथ खड़े

पत्रकार लबीब हैदर
नई दिल्ली अपनी राजनीतिक और सामाजिक बेखौफ भाषणों से पहचाने जाने वाले स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के भाई, समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी ने आज ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनाई की कथित ‘शहादत’ पर गहन शोक व्यक्त किया। दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर उन्होंने कंडोलेंस रजिस्टर में हस्ताक्षर किए और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह पहला मौका नहीं है जब सांसद अफजाल अंसारी ने ईरान के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है। वे पहले ही आयतुल्लाह खामेनाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। धर्म और अधर्म की इस महायुद्ध में ईरान जैसे बलिदानी राष्ट्र के लोगों का खुला समर्थन करते हुए उन्होंने अधर्मी ताकतों – इसराइल और अमेरिका – की कड़ी निंदा दर्ज की है।
अफजाल अंसारी का यह कदम भारत की राजनीति में ईरान के प्रति मजबूत समर्थन का प्रतीक बन गया है, जो धर्म की रक्षा के लिए संघर्षरत लोगों के साथ खड़े होने की मिसाल पेश करता है।
लबीब हैदर, पत्रकार




