Home / उत्तर प्रदेश / सज्जाद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने “शिक्षा और इस्लाम” विषय पर भव्य सेमिनार आयोजित, मेधावी छात्रों का सम्मान

सज्जाद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने “शिक्षा और इस्लाम” विषय पर भव्य सेमिनार आयोजित, मेधावी छात्रों का सम्मान

Spread the love

Lucknoe — सज्जाद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को “शिक्षा और इस्लाम” विषय पर भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को आधुनिक एवं धार्मिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना बताया गया।
सोसाइटी के अध्यक्ष जमाल मिर्जा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की बुनियाद है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएँ। अध्यक्ष ने विशेष रूप से बच्चों की उच्च शिक्षा और कंप्यूटर साक्षरता पर जोर दिया।
समारोह में ISC व ICSE बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों का मुख्य अतिथि मोहम्मद एबाद ने लैपटॉप, बैग और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। इस सम्मान समारोह ने छात्रों तथा उनके अभिभावकों में उत्साह का वातावरण उत्पन्न कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान लेडी फातिमा चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों को कंप्यूटर साक्षरता अभियान के अंर्तगत प्रशिक्षण दिया गया और प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता पर भी विशेष चर्चा हुई। बच्चों के लिए स्किल डेवलपिंग प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्बोधन डॉक्टर हैदर ने दिया।
सेमिनार में मौलाना सैफ अब्बास, मौलाना कल्बे सिब्तैन नूरी, मौलाना इमदाद इमाम, अज़रा मुबीन, समाजवादी नेता मोहम्मद एबाद, जफर हुसैन, लाइक आगा, मेहंदी हसन बबलू, सैफ आलम, शहजाद अब्बास, शहंशाह रजा, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आजाद हाफिज, एडवोकेट ज़ुल्किफ रिजवी व शेख सईद हुसैन सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
सज्जाद वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने कहा कि इस्लाम और शिक्षा का संदेश एक-दूसरे के पर्याय हैं। संस्था ने बताया कि सच्ची धार्मिक समझ तभी संभव है जब व्यक्ति शिक्षित होगा; शिक्षा भाक्ती या आडंबर से बचाने में मदद करती है और लोगों को सही मार्ग पर बनाए रखती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में ऐसे प्रोग्राम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *